फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kagril battle is considered important in many respects: Colonel KC

कई मामलों में महत्वपूर्ण मानी जाती कागरिल की लड़ाई : कर्नल केसी

Sat, 27 Jul 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 27 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kagril battle is considered important in many respects: Colonel KC
कारगिल विजय के 25 वीं वर्षगाँठ पर करगिल स्तंभ पर एनसीसी के कैप्टन ने पुष्प अर्पित किया।
- शौर्य स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सेना के पराक्रम को किया याद
विज्ञापन

- अत्यंत ऊंचाई पर अपने रण कौशल से सेना ने प्राप्त किया था विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फुटहिया स्थित शौर्य स्तंभ पर कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि हम भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व करते हैं। यह लड़ाई कई मामलों में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय थल सेना तो दूसरी तरफ वायु सेना के विमानों ने अत्यंत ऊंचाई पर अपने रण कौशल से कारगिल में विजय प्राप्त की। वहीं दुनियाभर को भारतीय सेना की ताकत का अहसास कराया। कर्नल आरएस पांडेय ने कहा कि 20 वर्ष पहले 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर जब भारतीय सेना तिरंगा फहराया उस वक्त देश के प्रत्येक व्यक्ति के मन में सुरक्षा का जो भाव पैदा हुआ वह आज तक बना हुआ है।
विज्ञापन

कर्नल प्रशांत कुमार ने कारगिल युद्ध के पूरे घटना कर्म को क्रमवार बताया उन्होंने एनसीसी केडेट्स को बताया कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय भी एनसीसी में रहे हैं। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल देवेंद्र गुहानी ने कहा कि 25 वर्ष बीत गए लेकिन आज तक सेना का वह शौर्य हमारे दिलों में जीवित है। कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म संस्था की ओर से किया गया। मौके पर सुशील मिश्र, आरसी त्रिपाठी, बल बहादुर तमांग, जेके शाही, रीवाज तमांग, प्रेम सिंह, विक्रम लिंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed