फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kabir hatya kand.

कबीर हत्याकांड : मास्टर माइंड मुन्नू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
kabir hatya kand.
कबीर हत्या कांड के अभियुक्त मन्नू ऊर्फ प्रशांत पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
कबीर हत्याकांड : मास्टर माइंड मुन्नू गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा नेता व एपीएनपीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आदित्य उर्फ कबीर तिवारी हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रशांत पांडेय उर्फ मुन्नू को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, उसका साथी अभिजीत सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ में गिरफ्तार किया है।
शनिवार शाम सवा सात बजे पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि कबीर की हत्या के समय दोनों अभियुक्त घटनास्थल के करीब थे। यह बात सीडीआर से पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान के आधार पर शहर के अभिजीत सिंह निवासी पिकौरा दत्तूराय, प्रशांत पांडेय उर्फ मन्नू निवासी पिकौरा शिवगुलाम, नवरतन उर्फ भोलू गुप्ता निवासी चईयाबारी वारदात में शामिल रहे हैं। विवेचना में खुलासा हुआ है कि भोलू गुप्ता ने आरोपियों को असलहा उपलब्ध कराया था। कबीर तिवारी के वर्चस्व को आरोपी खत्म करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से अनुराग तिवारी, अभय तिवारी, मन्नू पांडेय, भोलू गुप्ता ने इस हत्याकांड की साजिश कर वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने वाले साथी अभियुक्तों को बचाने के लिए अपनी गाड़ी टाटा टेगोर कार संख्या यूपी 32 केसी 4777 लेकर तैयार थे।
विज्ञापन

हत्या के बाद अनुराग व अभय के पकड़े जाने के बाद मुन्नू पांडेय उक्त गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के पहले व घटना के बाद अभिजीत व मुन्नू व अन्य अभियुक्तों की आपस में बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नू दे रहा था कबीर की लोकेशन की सूचना
मुन्नू बराबर अभिजीत को कबीर तिवारी की लोकेशन की सूचना दे रहा था। जैसे ही कबीर रंजीत चौराहे के पास पहुंचा। दोनों आरोपियों ने कबीर को गोली मार दी। अभिजीत व मुन्नू की गिरफ्तारी के लिए 13 अक्तूबर को 25-25 हजार का इनाम रखा गया था। एसपी मीणा ने बताया कि अभियुक्त अभिजीत सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ से पकड़ा। जिसके विरुद्घ आसियाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बकौल एसपी मुन्नू को नगर बाजार क्षेत्र बस्ती से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में एक कट्टा 12 बोर का व चार कारतूस बरामद हुआ है।
----------
भोलू गुप्ता की पुलिस को तलाश
- कबीर की हत्या में असलहा उपलब्ध कराने वाला भोलू गुप्ता पुलिस के लिए पहेली बना रहा। लेकिन पुलिस नवरत्न उर्फ भोलू गुप्ता तक पहुंचने के करीब है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि भोलू चईयाबारी का रहने वाला है। जिस पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। बताया कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं अभिजीत पर नौ व मुन्नू पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

-------------------------
गिरफ्तार करने वाली टीम
नगर प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक पंकज पाण्डेय, उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, हेडकांस्टेबल अनिल कुमार, हिन्दे आजाद, जनार्दन प्रजापति, मनोज राय, अजय दुबे, मनोज कुमार, सर्वेश नायक, अभिषेक तिवारी, प्रेम शंकर गौंड तथा कांस्टेबल शेषनाथ यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed