फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kabaddi : Bajrangi won the trophi

मथुरा के बजरंगी ने राजस्थान के तूफान को दिखाया आसमान

Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi : Bajrangi won the trophi
मथुरा के बजरंगी ने राजस्थान के तूफान को दिखाया आसमान
विज्ञापन

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज(बस्ती)। क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव में शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व एसओ सौदागर राय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उद्घाटन मैच में राजस्थान के पहलवान तूफान को मथुरा के बजरंगी पहलवान ने आसमान दिखाया।

कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे मैच में कलियर शरीफ के मोनिस खान ने उत्तराखंड के बाबू पहलवान को पटखनी दी। मेरठ के निर्दोष तथा रुड़की के साजिद के बीच हुआ मुकाबला बराबर रहा। जबकि, राजस्थान के मोनू पहलवान को नेपाल के बसंत थापा ने चित कर दिया। हरिद्वार के अंकित तथा बरेली के राजा व राजस्थान के बादल तथा नेपाल के बसंत थापा की कुश्ती भी बराबर रही। हरिद्वार के बाबा हरिओम ने राजस्थान के संदीप पहलवान को चित किया। मथुरा के बजरंगी ने उत्तराखंड के जसवीर को पटखनी दी। कलियर शरीफ के नवाब ने राजस्थान के तूफान को चित किया, तो अमृतसर के सोनू ने गोरखपुर के पवन सिंह को पटखनी दी। मऊ के अशोक तथा रुड़की के साजिद के बीच जोड़ बराबर पर छूटा तो कलियर शरीफ के मोसिन को उत्तराखंड के टाइगर राणा ने आसमान दिखा दिया। इसी तरह कलियर शरीफ के नवाब तथा उत्तराखंड के टाइगर राणा का मुकाबला बराबर रहा तो महिला पहलवानों में गाजीपुर की ब्यूटी तथा कन्नौज की अनामिका के बीच का मुकाबला भी बराबर रहा। बाल पहलवान कप्तानगंज के अरबाज तथा जलालुद्दीन का मुकाबला बराबर रहा। आयोजन मंडल के अध्यक्ष धनपत सिंह, अमित सिंह, अरुण कुमार चौधरी, मो. करीम, गुरु प्रसाद तिवारी व कपिलदेव चौधरी ने आगंतुकों का स्वागत किया। मैच रेफरी की भूमिका मुन्ना पहलवान तो उद्घोषक की भूमिका मुन्ना टाइगर ने निभाई द्य इस मौके पर सुनील कसौधन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, सुनील पांडेय, राम लगन विश्वकर्मा, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed