{"_id":"6154abef8ebc3e624f62d3f3","slug":"kaalikh-potakar-gaanv-mein-ghumaane-ke-maamale-mein-15-giraphtaar-basti-news-gkp4111164121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में 15 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में 15 गिरफ्तार
विज्ञापन

डीएम,एसपी समेत अधिकारियों ने लिया गांव का जायजा
एहतियातन फोर्स तैनात, गांव में पसर सन्नाटा
गौर/बभनान (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र में कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को हुई इस अमानवीय घटना की हकीकत जानने बुधवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित दोनों परिवारों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन देने के साथ गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोग भी इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।
तीन दिन पहले गांव के किसी स्थान पर कुछ लोगों ने गांव के ही अनुसूचित जाति के परिवार के प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर मंगलवार को बिरादरी के लोग जुटकर पंचायत करने लगे। पंचायत में दोनों के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने का अमानवीय फरमान सुनाया गया, जिस पर तत्काल अमल भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग असहाय होकर सबकुछ देखते रहे। बाद में पुलिस को लड़की की मां ने तहरीर दी। बाद में लड़की की मां की तहरीर पर गांव के 13 नामजद समेतकई अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।