{"_id":"87944da9e1f49731119e61b82601ca9b","slug":"just-once-in-a-year-power-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में बस एक बार बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में बस एक बार बिजली बिल
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड की बक्सर ग्राम पंचायत के लोहिया समग्र गांव बक्सर के प्राथमिक विद्यालय में डीएम अनिल कुमार दमेले ने रविवार रात चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
मनरेगा उपायुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास योजना और लोहिया ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्रता के मापदंडों के बारे में बताया। कहा कि किस योजना के लिए कितने धन का प्रावधान है इसकी भी जानकारी दी। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से डिप्टी सीएमओ सीएल कनौजिया ने नियमित टीकाकरण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र विशेषज्ञ द्वारा गाँव में कैंप लगाकर मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उनके इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ सतीश पाठक ने किसानों के पंजीकरण और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हुए सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव के हौंसला प्रसाद ने विद्युत पोल की खराबी एवं बिजली का बिल साल में एक बार आने की शिकायत की।
इस पर डीएम बात पर विभाग के अफसरों को गांव का सर्वे कर निस्तारण करने का तथा बिजली का बिल नियत समय पर भेजने का निर्देश दिया। चौपाल के बाद डीएम की ओर से 25 लोगों को कंबल दिया गया।