फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Just a few days' wait, and the old settlement will gain great momentum.

Basti News: सिर्फ कुछ दिन का इंतजार, पुरानी बस्ती को मिलेगी भरपूर रफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Just a few days' wait, and the old settlement will gain great momentum.
रेलवे स्टेशन पूर्वी छोर चीनी मिल गेट के पास चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण संवाद
बस्ती। शहर के शुगर मिल गेट पर बन रहे ओवरब्रिज से पुरानी बस्ती क्षेत्र का भूगोल बदल जाएगा। शहरी आवागमन में रेलवे फाटक बाधक नहीं बन सकेगा। अब नीचे से ट्रेन गुजरेगी और ऊपर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी। बताया गया कि कुछ दिन और ओवरब्रिज के साथ कई ऐसे मार्ग हो जाएंगे, जहां से चालक फर्राटा भर सकेंगे। व्यापारियों का कहना है कि, थोक मंडी पांडेय बाजार के कारोबार में यह ब्रिज उछाल लेकर भी आएगा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के चलते लंबे समय से आधा शहर यानी की पांडेय बाजार में आवागमन सांसत भरा है। ओवरब्रिज के निर्माण से एक-दूसरे कटे नई और पुरानी बस्ती शहर जुड़ जाएगा। पांडेय बाजार से लेकर रोडवेज तक छोटे-बड़े सभी वाहन सीधे दौड़ लगाएंगे। वहीं गांधीनगर की तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी नई हलचल देखने को मिलेगी। ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में दो रेलवे फाटक होने के कारण आधे शहर का आवागमन दूभर है। लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही थी। ओवरब्रिज बनाने से जाम की जटिल समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार शुगर मिल गेट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम की ओर से साल भर पहले ही तैयार करके भेजा गया था। 63.11 करोड़ रुपये की इस परियोजना को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई थी। प्रथम किस्त के रूप में 16.09 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए थे। निर्माण एजेंसी सेतु निगम रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 198 पर ओवरब्रिज निर्माण को तेजी से करवा रहा है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि छह माह के अंदर ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे गोरखपुर-अयोध्या हाईवे के बाद लोगों को पूरे शहर में आवागमन के कई विकल्प मिल जाएंगे। बताया गया कि स्लैब लगकर छत पड़ चुकी है। रेलिंग का कार्य चल रहा है। आरीवाल का कार्य भी प्रारंभ है। बताया गया कि रेलवे को लाइन के ऊपर 76 मीटर का पोर्सन बनाना है, जो अभी काम शुरू नहीं है। इससे कुछ, बिलंब भी हो रहा है।
---
620 मीटर लंबी, 7.30 मीटर टू लेन बन रहा ओवरब्रिज
ओवरब्रिज चीनी मिल गेट के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 620 मीटर है और 7.30 मीटर टू लेन के साथ यह ओवरब्रिज तैयार हो रहा है। इससे शहरी आवागमन का भार आसानी से सहन हो सकेगा। ओवरब्रिज के निर्माण से शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वर्तमान में लोग पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार, शुगर मिल क्षेत्र में पहुंचने के लिए जाम का सामना करते रहे हैं, ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
---
पहली बार निरस्त हो गया था प्रस्ताव
दरअसल पुरानी बस्ती क्षेत्र में रेलवे स्टेशन होने के कारण दो क्रॉसिंग हैं। पूर्वी केबिन चीनी मिल गेट और पश्चिमी केबिन पांडेय बाजार चौराहे के निकट है। दोनों जगहों पर क्रॉसिंग होने से शहर की आधी आबादी इधर से उधर आसानी से नहीं हो पा रही थी। यहां घंटों जाम लगता है। पहली बार ओवरब्रिज का प्रस्ताव पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर तैयार किया गया। लेकिन, इसके जद में कई मकान और दुकान आने के कारण इसका विरोध हो गया। बाद में यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। दोबारा चीनी मिल गेट पर ओवरब्रिज बनने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव पर बात बनी और निर्माण शुरू होते ही नई उम्मीद जग गई।
---
व्यापारी बोले
लोग अपने घरों में बैठकर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करते थे। जाम में फंसने के बाद इधर से उधर निकलने में घंटों लग जाते हैं। 50 मीटर की दूरी पार नहीं कर पाते हैं। ओवरब्रिज बनने से समय नहीं बर्बाद होगा। जाम से भी मुक्ति मिलेगी। कारोबार भी बढ़ेगा। थोक मंडी होने के नाते पांडेय बाजार में सुदूर से व्यापारी, आमजन और श्रमिक आते हैं।
-गौरव गुप्ता विक्की, करोबारी
---
ओवरब्रिज से थोक मंडी पांडेय बाजार में रौनक बढ़ जाएगी। नई बस्ती से आने वाले लोग आसानी से इस मंडी तक पहुंच सकेंगे। यह ओवरब्रिज कनेक्टिविटी को काफी मजबूत बना देगा। पुरानी बस्ती जनता के लिए बड़ी सौगात है। सेतु निगम ने अपना कार्य तो पूरा कर दिया, अब रेलवे कुछ जो कार्य करना है वह करें तो जल्द आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
-सिद्देश सिन्हा, कारोबारी
---
कड़र मंदिर के पास चालू हो चुका अंडरपास
रेलवे की ओर से कड़र खास गांव के पास अंडरपास बनवाकर श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों को सौगात दे दी है। बताया गया कि शिवमंदिर होने के नाते लोग बड़ी संख्या में रेलवे फाटक पार कर दर्शन के लिए जाते हैं। फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। अंडरपास बनने से काफी सहूलियत मिल रही है।
---
पुरानी बस्ती को हाईवे से सीधे जोड़ेगी रिंग रोड परियोजना
बस्ती में गोटवा से सबदेइया कला 22 किमी. लंबे रिंग रोड परियोजना भी पुरानी बस्ती को हाईवे से सीधे जोड़ रही है। बायपोखर में ओवरब्रिज बनेगा। इससे पुरानी बस्ती की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। लोग रिंग रोड के जरिये भी आसानी से पुरानी बस्ती आ और जा सकेंगे। जाम के झमेले से दूर रहेंगे।

कोट
चीनी मिल गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। सेतु निगम को जो कार्य करना है वह अधिकांश पूर्ण होने की कगार पर है। रेलवे को कुछ कार्य करना है। 65 प्रतिशत ओवरआल कार्य हो चुका है।
-कमलेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed