फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jila panchayat adhyaksh election tomorrow

आज रात तक पहुंच जाएंगे सदस्य, कल करेंगे मतदान

Fri, 02 Jul 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat adhyaksh election tomorrow
आज रात तक पहुंच जाएंगे सदस्य, कल करेंगे मतदान
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को होगा मतदान
भाजपा और सपा खेमे में बढ़ी बेचैनी, दोनों कर रहे जीत का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही भाजपा और सपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि लापता चल रहे जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार देर रात तक जिले में पहुंच जाएंगे और इसके बाद शनिवार को वे मतदान में हिस्सा लेंगे। ऐसे में दोनों ही दल एक बार फिर से बहुमत हासिल करने की कवायद में जुट गए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन होने को भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ही यह दावा कर रही हैं कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त संख्याबल है। मगर हकीकत यह है कि दोनों के ही पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है। हालांकि, इसके लिए नामांकन के दिन से ही तमाम दांव-पेंच आजमाए जा चुके हैं। यहां तक कि भाजपा, सपा समेत अन्य छोटे दलों ने अपने अपने सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रखा है। ताकि कोई भी उन पर दबाव डाल कर प्रभावित न कर सके। हालांकि, इसके बाद भी भाजपा और सपा की ओर से दावा किया जाता रहा है कि कई जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि लापता जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार रात तक जिले में दाखिल हो जाएंगे। चर्चा यह भी है कि जिले में भी भाजपा, सपा अपने-अपने सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए ठिकाने की तलाश कर चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। बहुमत से अधिक जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सपा के पास सोलह सदस्य हैं। अन्य कई सदस्य उनके संपर्क में हैं। जीत सपा की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed