फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   je vaccine related news

अब चीन नहीं देसी वैक्सीन जेई से बच्चों को बचाएगी

Fri, 27 Aug 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
je vaccine related news
अब चीन नहीं देसी वैक्सीन जेई से बच्चों को बचाएगी
विज्ञापन

- जिले को 15 हजार डोज वैक्सीन का आवंटन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए अब बच्चों को चीन नहीं, बल्कि देसी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले को अब तक प्रथम चरण में 15 हजार डोज वैक्सीन का आवंटन किया गया है। जिन बच्चों को पहली डोज देशी वैक्सीन की दी जाएगी, उन्हें दूसरी डोज भी इसी वैक्सीन की ही लगेगी।
कोरोना की वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की बनी हुई जेई की वैक्सीन की आपूर्ति जिले में शुरू हो गई है। पहले चरण में 15 हजार डोज वैक्सीन मिली है, जिसका वितरण सीएचसी व पीएचसी को कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि पुरानी वैक्सीन की ही तरह आधा एमएल का डोज देना है। एक वॉयल में पांच डोज है। पहले जेई की वैक्सीन बांह में लगाई जाती थी। नई वैक्सीन बाएं पैर के मध्य जांघ के आगे व बाहर की तरफ (इंट्रा मॉस्क्यूलर) लगाया जाना है। अगर किसी को जेई के टीके के साथ डीपीटी बूस्टर भी देना है तो लगाने वाली जगह से लगभग डेढ़ इंच (तीन उंगलियों का फासला होना चाहिए) के फासले पर इसे लगाया जा सकता है। डॉ. हुसैन ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर किसी लाभार्थी को पुरानी जेई वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है तो दूसरी डोज के तौर पर जेई की नई वैक्सीन उसे दी जा सकती है।
विज्ञापन

तरल रूप में उपलब्ध है वैक्सीन
डॉ. हुसैन ने बताया कि जेई की नई वैक्सीन तरल रूप में है। पहले वाली वैक्सीन को अलग से उपलब्ध लिक्विड मिलाकर घोलने की आवश्यकता होती थी। तरल रूप में वैक्सीन मिलने से अब यह समस्या नहीं रह गई है। नई वैक्सीन पर ओपल वॉयल पॉलिसी लागू है। वीवीएम वॉयल के लेबल पर है। इस वैक्सीन को खोलते समय तत्काल तारीख व समय डालना आवश्यक है। ओपेन वॉयल पॉलिसी के तहत यह 28 दिन तक प्रयोग की जा सकेगी। इससे वैक्सीन के वेस्टेज की आशंका नहीं के बराबर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed