{"_id":"6022ce598ebc3e74a8622535","slug":"jd-examines-chc-s-system-basti-news-gkp3841220127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने जांची सीएचसी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने जांची सीएचसी की व्यवस्था
विज्ञापन
भानपुर सीएचसी का निरीक्षण करते जेडी हेल्थ।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडी ने जांची सीएचसी की व्यवस्था
भानपुर (बस्ती)। सीएचसी भानपुर का मंगलवार को जेडी हेल्थ डॉ. आरके तिवारी ने निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंचे जेडी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, वार्ड सहित सभी पटल और कमरों की व्यवस्था जांची।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गेट के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताते हुए उसे व्यवस्थित कराने के निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी को दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर मातृत्व वंदन योजना के तहत आयोजित एचआरपी दिवस के मौके पर गर्भवती की हो रही जांच का भी जायजा लिया। इस मौके पर खून की जांच कर रहे सीनियर लैब टैक्नीशियन शेषमणि को पेपर के बजाय मैनुअली तरीके से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ.सचिन कुमार चौधरी, डॉ.पीसी यादव, फार्मासिस्ट सूर्य नाथ यादव, अरविंद कुमार, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, बीसीपीएम स्वामीनाथ, वार्ड व्याय अशोक कुमार, फूला व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।