फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JCB driver and owner arrested, vehicle seized

Basti News: जेसीबी चालक व मालिक गिरफ्तार, वाहन सीज

Sun, 16 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
JCB driver and owner arrested, vehicle seized
बस्ती। थाना रुधौली क्षेत्र में 20 हजार रुपये लूट की फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने जेसीबी ड्राइवर व मालिक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संबंधित जेसीबी को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी विकास कुमार यादव रुधौली थानाक्षेत्र के डड़वाखुर्द बांसखोर कला गांव के अमरीश सिंह उर्फ सोनू सिंह की जेसीबी चलाता है। चालक विकास ने शनिवार को सुबह डायल 112 पीआरवी पर कॉल कर बताया कि रुधौली थानाक्षेत्र के नगाड़ा पेट्रोल पंप के पास वह अपनी जेसीबी खड़ी करके केबिन के अंदर सो गया था। उसी समय दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने उस पर हमला कर 20 हजार रुपये नगद व एक एंड्रॉयड फोन छीन ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 टीम एवं रुधौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि चालक की बताई गई लूट की घटना पूरी तरह बनावटी थी। चालक ने स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद जेसीबी चलाकर कमाए आठ हजार रुपये कहीं गिर गए थे। इसी दौरान वाहन को ले जाते समय जेसीबी गड्ढे में चली गई, जिससे केबिन का शीशा टूट गया। इसी क्षति व रुपये गायब होने के भय के कारण उसने लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल 112 पर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वाहन स्वामी और चालक ने मिलकर झूठी घटना बताकर पुलिस को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed