{"_id":"69f65009c5aa2971860edbf7","slug":"jcb-and-dumper-caught-doing-illegal-mining-seized-basti-news-c-207-1-bst1006-157945-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी और डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी और डंपर सीज
विज्ञापन
रूधौली। तहसील क्षेत्र के चोंगरी गांव में बाहरी व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में पुलिस ने जेसीबी सहित डंपर को सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात चोंगरी गांव की एक सरकारी भूमि पर कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। गांव वालों को जैसे ही अवैध खनन की भनक लगी, वे काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए। खुदाई करने से मना करने पर मामला बिगड़ गया। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को बुलाया और खनन को रुकवा दिया गया।
पुलिस ने जेसीबी और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील दिवस में पहुंचे और इसकी जानकारी एसडीएम मनोज प्रकाश को दी जिसके बाद एसडीएम ने रुधौली पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।