फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jaypur-Gorakhpur superfast train Stoped 15 minuts on outer

Basti News: गेट पर जाम होने से आउटर पर खड़ी हुई जयपुर गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Jaypur-Gorakhpur superfast train Stoped 15 minuts  on outer
गेट पर जाम होने से आउटर पर खड़ी रही जयपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222/ए पर जाम होने के चलते जयपुर- गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को 15 मिनट तक आउटर पर ही रोकना पड़ा। इस दौरान गेट मैन ने गेट बंद कर दिया। जिससे तमाम दो पहिया, चार पहिया वाहन दोनों गेट के बीच रेलवे लाइन पर फंस गए। गाड़ी में बैठे लोगों को हाथ पैर फूल गए। कुछ देर बाद गेट मैन ने गेट खोला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को बभनान रेलवे स्टेशन से 3:37 बजे जयपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (02575) को गोरखपुर की तरफ जाने के लिए रन थ्रू सिग्नल दिया गया। उस समय बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर भीषण जाम लगा था। गेटमैन ने गेट बन्द करने के लिए दस मिनट तक सायरन बजाया गया लेकिन जाम नहीं खत्म हुआ। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सहित आरपीएफ बभनान को दी गई। सूचना के बाद भी आरपीएफ नहीं पहुंची तो गेटमैन ने गेट बन्द कर दिया। जिससे कुछ वाहन दोनों गेटों के बीच फंस गए।
विज्ञापन

गेटमैन ने हिदायत देकर गेट खोला और फंसी गाड़ियों को बाहर निकाल कर गेट बन्द किया। पन्द्रह मिनट से आउटर सिग्नल पर खड़ी जयपुर -गोरखपुर एक्सप्रेस को 3:52 बजे सिग्नल देकर गोरखपुर की ओर रवाना किया गया। वहीं, अप लाइन से बरौनी -जम्मूतवी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस बाबत चौकी प्रभारी बभनान भीम सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। गेट पर आरपीएफ सुरक्षा कर्मी को लगा दिया गया है। बभनान स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि जाम के कारण गेट बंद नहीं हो सका था जिससे ट्रेन को आउटर सिगगल पर खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed