{"_id":"61ae4e50eb0035345f30c5ea","slug":"jan-adhikaar-party-protest-basti-news-gkp4189511170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकारी पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकारी पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों के समर्थन में जन अधिकारी पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
सरकार की नीतियों में खामियों के खिलाफ उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्र की ओर से पारित नई शिक्षा व श्रम नीति की खामियों सहित 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जन अधिकारी मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था महंगाई, पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने, क्रीमिलेयर व्यवस्था को लागू करने के विरोध में जन अधिकारी पार्टी ने प्रदर्शन किया। मांग पत्र में लखीमपुर में किसानों की हत्या में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने, नई शिक्षा नीति को तुरंत वापस लेने, पिछड़ों के आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य को तत्काल बहाल करने, एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से मृतक सभी कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व एक करोड़ रुपये अहेतुक सहायता देने, पेट्रोल डीजल का मूल्य सस्ता करने, राष्ट्रीय सपंत्तियों को निजी कंपनी से बेचने पर तत्काल रोक लगाने, मजदूरों को व्यवस्थित करने के लिए कम से कम पंद्रह हजार रुपये एक मुश्त दिए जाने, सामान्य की तरह पिछड़े वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति देने, शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किए जाने व बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना आदि शामिल है। इस मौके पर सालिक राम मौर्या, पूर्णिमा गौतम, रामचंद्र मौर्य, सुनील मौर्य, दीपक मौर्य और राजू शर्मा आदि मौजूद थे।