फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jam in City but not any real solution

सुबह से शाम तक जाम से जूझता है शहर, जिम्मेदार बेखबर

Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jam in City but not any real solution
शहर में सुबह से शाम तक जाम, नहीं हो रहा स्थायी समाधान
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग का इंतजाम न होने से प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोग परेशान नजर आए। शुक्रवार सुबह से शाम तक शहर में पैदल निकलने वाले लोग जहां जाम से परेशान नजर आए वहीं, वाहन चालकों को भी जाम से जूझना पड़ा। बावजूद इसके नगर पालिका के जिम्मेदार इस समस्या से निजात पाने के लिए कोई सकारात्मक स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
मंडल मुख्यालय पर गांधीनगर व मालवीय रोड जैसे दो प्रमुख मार्गों से वाहनों का आवागमन होता है। इन्हीं मार्गों पर ही मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंचते हैं। शास्त्री चौक से रोडवेज के बीच गांधीनगर बाजार में सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। वहीं, पार्किंग स्थल का इंतजाम न होने से बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के कारण जाम लगा रहा। देर शाम को लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम बाजार में लगा रहा।
विज्ञापन

तकरीबन छह माह पहले नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी व यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने शास्त्री चौक, कंपनीबाग व राजकीय इंटर कॉलेज के सामने तीन पार्किंग स्थलों का चयन किया और इसे संचालित करने के लिए अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लग गए। बावजूद इसके अभी तक न तो पार्किंग स्थलों को अस्तित्व में लाया जा सका और न ही जाम पर ही कोई अंकुश लगाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, जो पार्किंग स्थल चयनित व चिह्नांकित किए गए थे, वे दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आ गए। नतीजतन पूरा गांधीनगर क्षेत्र अभी भी भीषण जाम की चपेट में रहता है। यहां वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर खड़ा करने को मजबूर रहते हैं। पुलिस वाहनों का चालान काटकर अपना पल्ला झाड़ लेती है जबकि जाम का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

-------
पार्किंग स्थलों को नए सिरे से संचालित किया जाएगा
नगर पालिका के नवागत ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चयनित पार्किंग स्थलों को नए सिरे से संचालित करवाया जाएगा। वहीं, यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि जाम पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन कर अवैध ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू होते ही जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed