{"_id":"668ef9b244579053870a7975","slug":"jal-sakhis-created-ruckus-by-alleging-exploitation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120258-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शोषण का आरोप लगाकर जल सखियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शोषण का आरोप लगाकर जल सखियों ने किया हंगामा
Thu, 11 Jul 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की सखियो ने प्रशिक्षण में शोषण का किया विरोध ।
सुबह प्रशिक्षण के लिए बुलाकर नाश्ता-पानी का इंतजाम न करने पर भड़कीं
प्रशिक्षण हाॅल में पंखे का इंतजाम न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जल सखियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होते ही सखियों ने शोषण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सखियों ने बताया कि सुबह से ही प्रशिक्षण के नाम पर बुला लिया गया और चाय-पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई।
आरोप लगाया कि उमस भरी गर्मी में पंखे तक का इंतजाम नहीं किया गया। दो साल बीत जाने के बाद किसी जल साखी को जांच किट नहीं दी गई। जल सखी नीलम मिश्रा, मीरा गोस्वामी, शर्मिला, रिंकी, संगीता, पूजा, नीलम सुभांगी, अंजू कुमारी आदि ने बताया कि आवेदन के समय जल सखियों को छह हजार रुपये माह मानदेय देने की बात कही गई थी। मगर, अब प्रति जांच पर 20 रुपये देने की बात बताई जा रही है।
प्रशिक्षक दुर्गेश कुमार दुबे ने बताया कि जल सखियों को जांच किट उपलब्ध करा दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने बताया कि जल सखियों की शिकायत पर दोबारा प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने बताया कि कुछ दिक्कतें आई थीं। निस्तारित कर ली गई हैं, अब कोई दिक्कत नहीं है।