फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It was Deendayal's dream to bring prosperity in life

बस्ती: अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना पं. दीनदयाल का सपना थ

Sun, 12 Feb 2023 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:43 AM IST
विज्ञापन
It was Deendayal's dream to bring prosperity in life
अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में  .दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि कार्यक्रम को संबोधित करते स
अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना पं. दीनदयाल का सपना था
विज्ञापन

- समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया समर्पण निधि संग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सोनहा मंडल के परशुराम नगर वार्ड नंबर 11 स्थित जन सेवा सदन में एकात्म मानववाद के जनक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल के चित्र पर पुष्पार्चन करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार कर रही है। कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भारत को परम वैभव पर ले जा सकते हैं। किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेंद्र सिंह तथा उमाकांत शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि संग्रह किया। इस मौके पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फूलराम वर्मा, दिलीप पांडेय, अशोक दूबे, राम भारत यादव, महेश पांडेय, प्रमोद प्रजापति, आशुतोष शुक्ल और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed