फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It is necessary to keep information for freedom from cybercrime: IG

साइबर क्राइम से आजादी के लिए जानकारी रखना जरूरी : आईजी

Wed, 08 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to keep information for freedom from cybercrime: IG
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से साइबर अपराध से आजादी कार्यक्रम का उदघाटन करते एसपी आशीष श्री? - फोटो : BASTI
साइबर क्राइम से आजादी के लिए जानकारी रखना जरूरी : आईजी
विज्ञापन

बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत बुधवार को फुटहिया चौराहे पर साइबर अपराध से आजादी कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। मुख्य अतिथि आईजी राजेश मोडक ने कहा कि साइबर क्राइम से हमें तभी आजादी मिल सकती है जब हम इसके बारे में जानें
मुख्य अतिथि आईजी राजेश मोदक व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद तैयबा खातून सहित अन्य छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान पंकज गोस्वामी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर टीम ने साइबर अपराध से बचाव के लिए एक पत्रक का भी वितरण किया।
विज्ञापन

आईजी राजेश मोडक ने कहा कि मोबाइल फोन पर लाटरी, एटीएम कार्ड एक्सपायर, ब्लाक होने की सूचना, योजनाओं को लेकर की जाने वाली फर्जी कॉल से सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए इंटरनेट मीडिया अकाउंट के यूजर आईडी और पासवर्ड किसी से शेयर न करें। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पर्सनल इन्फार्मेशन व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें। बैंक अकाउंट, क्रेडिट, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड मोबाइल में सेव न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित और विश्वसनीय शापिंग वेबसाइट एप से ही शॉपिंग करें। डेबिट, क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए विश्वसनीय वेबसाइट पर जाकर ही कांटेक्ट नंबर सर्च करें, बैंक कस्टमर केयर अफसर बनकर बैंक से संबंधित कोई जानकारी जैसे ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर मांगने पर न दें। बैंक कस्टमर केयर कभी भी ओटीपी, सीवीवी कार्ड नंबर आदि नहीं मांगते हैं। साइबर अपराध होने पर इसकी सूचना तत्काल फोन नंबर 78398 72672 पर दें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान, नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस चौकी फुटहिया के प्रभारी प्रदीप सिंह, साइबर अपराध शाखा के निरीक्षक विकास यादव, सब इंस्पेक्टर अजहर हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed