{"_id":"5af9d18e4f1c1be0408b5557","slug":"ipshita-in-tenth-and-anshika-is-topper-in-icse","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में इप्शिता, 12वीं में अंशिका स्कूल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में इप्शिता, 12वीं में अंशिका स्कूल टॉपर
basti
Updated Mon, 14 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
शरदेंदु को मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आईसीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें 10वीं में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इप्शिता ओझा और 12वींमें अंशिका श्रीवास्तव 95.2 प्रतिशत के साथ सेंट बेसिल्स स्कूल में टॉपर रहीं।
सेंट बेसिल्स स्कूल के प्रधानाचार्य बिनोई माथ्यू ने बताया कि 10वीं कक्षा की इप्शिता 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर रहीं जबकि त्रिशा 95.4 प्रतिशत, अभिनव श्रीवास्तव 95.4 प्रतिशत, हिबा 95.4 प्रतिशत और शरदेंदु शेखर चौबे 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। शिशिर 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया 10वीं कक्षा की परीक्षा में 222 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 221 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 124 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 123 उत्तीर्ण हुए हैं। मैथ ग्रुप में अंशिका श्रीवास्तव ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जबकि अमन राज श्रीवास्तव 94.6 और दीपक कुमार 94 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बॉयोलॉजी ग्रुप में सौम्या श्रीवास्तव 94.6 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, 93.4 अमितेश कुमार द्वितीय और 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निधि सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कॉमर्स ग्रुप में शुभी अग्रवाल 89.2, श्रेया पांडेय 86.4 और सैयद अनवर 83.2 फीसदी अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।