फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   IPS boosted the morale of promising students in the talent award ceremony.

Basti News: प्रतिभा सम्मान समारोह में आईपीएस ने बढ़ाया होनहारों का मनोबल

Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
IPS boosted the morale of promising students in the talent award ceremony.
आईपीएस बजरंग प्रसाद यादव द्वारा टॉपर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया- संवाद
- नगर बाजार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। आईपीएस बजरंग प्रसाद ने सोमवार को नगर बाजार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बजरंग प्रसाद ने कहा कि जीवन में लक्ष्य पाने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत अनिवार्य है। सबसे पहले हमें लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि हमें क्या बनना है, इसके बाद उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। इसको करते समय अनेक कठिनाइयां हमारे रास्ते को रोकने के लिए आएंगी, लेकिन हमें घबराना नहीं है। लक्ष्य पर डटे रहना है। यदि हम ऐसा करते हैं, तो हमें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। निश्चित सफलता आपके कदम को चूमेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया और उन्हें सही मार्गदर्शन दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का विद्यालय परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रबंधक सूर्य नारायण भावुक एवं प्रधानाचार्य श्याम लता उपाध्याय ने अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के एडवाइजर और राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप मिश्र, अपर सचिव चंद्रकांत पांडेय, अनुराग मिश्रा अरविंद कुमार जय हिंद, गौतम विजय कुमार, अनुराधा, श्वेता सिंघानिया, शिवानी पांडे, अस्मिता त्रिपाठी, मोनी त्रिपाठी, प्रीति, साहिबा, पूजा द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन होनहारों को मिला सम्मान
अनिकेत शर्मा, अनुराग प्रजापति, गरिमा चौरसिया, शालू चौरसिया, अंकित चौरसिया, अंशुमान उपाध्याय, अमन वर्मा, आयुष कनौजिया, आदर्श उपाध्याय, स्नेहा चौरसिया, मुस्कान जायसवाल, प्रियांशु उपाध्याय, आंचल शर्मा, विजयलक्ष्मी, मुस्कान सिंह, शशि चौरसिया, प्रिंस वर्मा, अजीत चौरसिया, गुफरान खातून,अभिनव कुमार, सिद्धार्थ उपाध्याय, हिमांशी, सलोनी चौरसिया जैसे अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed