{"_id":"61be23318e985966f76941a3","slug":"investigation-cdo-of-paddy-purchased-centre-basti-news-gkp4203860158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
-कम खरीद होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। तहसील दिवस के बाद प्रभारी डीएम व सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति मंडी समिति स्थल स्थित तीनों धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद में सुस्ती देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि खरीद में यदि तेजी नहीं आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एसएमआई कविता चौधरी से धान खरीद की जानकारी ली। एसएमआई ने बताया कि अभी तक करीब सात हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर मौजूद किसान शेष नारायण व राम सागर से भी उन्होंने स्थिति की जानकारी ली। किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया। एसएमआई ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली न होने के कारण खरीद प्रभावित होती है। धान की ओसाई के लिए मशीन ठीक न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। सीडीओ ने एसडीएम गुलाब चंद्र को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र पर मौजूद समस्याओं को अपने स्तर से तुरंत निस्तारित कराएं।