{"_id":"614e02798ebc3e095b7f9b6e","slug":"investigation-by-jd-in-hospital-basti-news-gkp410462931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों का जेडी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों का जेडी ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जेडी ने लिया जायजा
- कोरोना से ग्रसित बच्चों को एंबुलेंस से कैसे पहुंचाएंगे अस्पताल, बताया तरीका
- जेडी हेल्थ गोरखपुर डॉ. एके गर्ग की देखरेख में मेडिकल कालेज में परखी गईं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चुनौती से निपटने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में की गई तैयारियों को पूर्वाभ्यास करके परखा गया।
जेडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गोरखपुर डॉ. एके गर्ग की देखरेख में मेडिकल कालेज में तैयारियों को देखा गया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर कैसे मेडिकल कालेज में किसी कोरोना से ग्रसित बच्चे को एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा इसे पूर्वाभ्यास कर तरीका बताया गया। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शुक्ला को बताया गया कि कोरोना मरीज को 10 मिनट के भीतर पूरी प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए भर्ती कर आक्सीजन देना होता है। पूर्वाभ्यास में पांच मिनट में मरीज को आक्सीजन उपलब्ध करा दिया गया। फिर उसे जांच के बाद आइसीयू में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक पहुंचे और पूरी जांच के बाद दवा शुरू की। वेंटिलेटर आदि की सुविधा कैसे दी जाएगी, इसको विस्तार से बताया गया। दवा के बाद मरीज कवर कर रहा कि नहीं इसे भी देखा गया। रिकवर के बाद कैसे उसे अन्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा, इसकी भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां पूर्ण हैं। हॉस्पिटल में 110 बेड पर आक्सीजन पाइप लाइन समेत वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 50 बेड पीडियाट्रक आईसीयू है। कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. समीर श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव, पीडियाट्रिक डॉ. पुरुषोत्तम और डॉ. अरुणेश आदि मौजूद रहे