फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   investigation

मनरेगा : गड़बड़ी की शिकायत पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय

Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
investigation
मनरेगा : गड़बड़ी की शिकायत पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय
विज्ञापन

शनिवार रात में कौड़ीकोल पहुंचकर डीसी मनरेगा और चार बीडीओ ने खंगाली पत्रावली, प्रारंभिक जांच कार्यों में मिली खामी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के कौड़ीकोल गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची है। इसके बाद अफसर सक्रिय हुए। शनिवार दोपहर बाद डीसी मनरेगा और चार ब्लॉकों बीडीओ के बीडीओ गांव पहुंचे। सभी ने करीब सात घंटे तक शिकायतों की जांच की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिली। इससे पूर्व दो जिला स्तरीय अफसरों ने भी मामले की जांच की थी।
गांव घूरे प्रसाद ने 24 सितंबर को डीएम और सीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान की मिलीभगत से विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा करके सरकारी धन के बंदरबांट, गांव के एक ही परिवार में 13 लोगों के नाम जॉब कार्ड बनवाने, विशेष लोगों के खाते में मनरेगा का धन भेजने, शौचालय और तालाब खुदाई के नाम पर बिना काम कराए ही रकम निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। सीडीओ सरनीत कौर बोक्रा ने मामले को गंभीरता से लेते जांच का आदेश कराई थी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज पांडेय ने मनरेगा के कार्यों की पांच बिंदुओं पर जांच की थी। जांच के दौरान मनरेगा की तकरीबन 300 मीटर एमबी फर्जी पायी गई। दूसरे ग्राम पंचायत में निजी तालाब के नाम पर मनरेगा का धन निकालने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

वहीं गांव के घूरे प्रसाद व लालता प्रसाद ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दी। कार्यालय ने मामले को संज्ञान लिया। इसके बाद शनिवार को कप्तानगंज ब्लॉक पर डीसी मनरेगा सहित चार ब्लाकों के बीडीओ ने दोपहर बाद से रात तक करीब सात घंटे पत्रावलियों का अवलोकन किया। लोगों से बात की। इसके साथ ही अफसर शिकायत करने वाले घूरे प्रसाद और लालता प्रसाद से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मनरेगा इंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र के बाद कौड़ीकोल गांव में मनरेगा के कार्यों की जांच की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पर्दाफाश हुआ है। जिसे रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई है। जांच अभी चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed