फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   International Womens Day celabarated

महिलाओं की सामजिक सहभागिता बढ़ाने पर होगा समाज का विकास

Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day celabarated
‘महिलाओं की सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर होगा समाज का विकास’
विज्ञापन

बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह महिलाओं की सामाजिक सहभागिता बढ़ाना होगा। तब जाकर समाज पूर्ण रूप से विकसित होगा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया निषाद, वर्तिका सिंह व अंशिका यादव और भाषण में ईशा श्रीवास्तव, अफीफा व साक्षी यादव ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेन्द्र बौद्ध, डॉ. अनिता सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौम्या पाल ने किया। मौके पर डॉ. अनिता सिंह, डॉ. कंचन, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. विष्णु डॉ. बलराम, डॉ. बृजेश, डॉ. रघुनाथ, डॉ. एएन भारती, डॉ. विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला दिवस पर गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, अंजुम परवीन, नजराना, अलका पांडेय, सविती, नुसरत फातिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल विद्यार्थी परिषद की ओर से कृष्णा पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में निबंध, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभाग संयोजक अमर्त्य सुंदरम ने कहा कि जब तक नारी के सम्मान व सुरक्षा की अवहेलना होती रहेगी, तब तक समुचित विकास की कल्पना करना बेमानी होगा। कार्यक्रम को शिक्षिका अनीता पांडेय व दीपमाला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अमित पटेल ने किया। मौके पर शिवेंद्र, नूरसबा, महिमा, मनीषा, नेहा, चांदनी निषाद, काजल सोनकर, निशी कुमारी, सलोनी सिंह, सुमन यादव आदि मौजूद रहीं। कृषि विज्ञान केद्र परिसर में महिला किसानों को खेती से आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए गए। केंद्र अध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि महिला किसान अचार, मुरब्बा, खिलौना आदि बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। मौके पर डॉ. डीके श्रीवास्तव, आरवी सिंह, गीता सिंह, अंजनी सिंह, श्यामपती, संगीता आदि मौजूद रहीं। चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पद्मापुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. रेखा रानी सिंह, सत्यदेव तिवारी, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी ने किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
छावनी। पीएनबी की अमोढ़ा शाखा की ओर से गुंडा कुंवर गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया गया। पीएनबी मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल ने बताया कि बैंक की सभी शाखाएं अपने क्षेत्र के तहत एक गांव को गोद लेकर उसे विकसित करेंगी। प्रबंधक अमित पांडेय ने कहा कि गोद लिए गए गांव के विकास में हर जरूरी संसाधनों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गुंडा कुंवर में बेंच, पंखा व शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। यह संसाधन विद्यालय में नहीं थे। कृषि प्रबंधक अविनाश गुप्ता ने किसानों को बैंक की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। मंडल प्रमुख ने शिक्षिका सोनम श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, शिवकुमारी, गीता, मूरता को सम्मानित किया। मौके पर विजय प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष द्विवेदी, गौरव गुप्ता, कौशल कुमार, सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में वंदना दुबे प्रथम
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दी सीएमएस विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वंदना दुबे, द्वितीय पुरस्कार श्रद्धा सिंह एवं तृतीय पुरस्कार रजनी चौधरी को मिला। प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी ने उन्हें सम्मनित किया। प्रबंधक ने कहा कि आज आधी आबादी की सुरक्षा उनके मान सम्मान की सुरक्षा सबकी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कौशलेंद्र पांडेय, संध्या त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, हरेंद्र पांडेय, प्रिया गुप्ता, स्मिता अस्थाना, शशि कला सिंह, विमला सिंह, सरोजनी श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed