फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   International Red Cross Day celebrated in old age home

Basti News: वृद्धाश्रम में केक काटकर मना अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस

Tue, 09 May 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
International Red Cross Day celebrated in old age home
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर वृद्धाश्रम बनकटा में डीएम प्रियंका निरंजन ने वृद्ध जनों के साथ क
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस पर सोमवार को वृद्धाश्रम बनकटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। डीएम व रेडक्राॅस सोसायटी की अध्यक्ष प्रियंका निरंजन ने वृद्धजनोें के साथ केक काटकर खुशियों को साझा किया। कहा कि विश्व शांति, सेवा के क्षेत्र में रेडक्राॅस का महत्वपूर्ण योगदान है। इस परंपरा को और समृद्ध बनाए जाने की जरूरत है। वृद्ध जनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उपयोगी हाइजेनिक किट, फल एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई।
विज्ञापन

रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव कुलवेंद्र सिंह मजहबी ने बताया कि रेडक्राॅस ने रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से निरंतर सेवा की जाती है। बताया कि हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेडक्राॅस की स्थापना की थी। रेडक्राॅस के वरिष्ठ सदस्य डॉ. वीके वर्मा और सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कहा कि वृद्धजनों की सेवा सबसे बडा धर्म है। इसके साथ ही वृद्ध जनों में फल, मिठाई आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर नीलम सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. श्याम नरायन चौधरी, विनय मौर्या, अखिलेश चौधरी, बबिता, अनुष्का पांडेय, काजी फरमान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed