{"_id":"68e423d0e89c82993a089ddd","slug":"instructions-for-timely-resolution-of-igrs-complaints-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145310-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश
Tue, 07 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध समाधान निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य ऑनलाइन/पीजी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जरूरी है। कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की शिकायतों का समाधान पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। प्रत्येक विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है, ताकि जनता को संतोषजनक परिणाम मिलें। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण डिफाल्टर तिथि से तीन दिन पहले अपलोड किया जाए, ताकि शासन स्तर से फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता अपनी संतुष्टि दर्ज करा सकें और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक आदि उपस्थित रहे।