फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for qualitative improvement in medical facilities

Basti News: चिकित्सकीय सुविधाओं में गुणात्मक सुधार के निर्देश

Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions for qualitative improvement in medical facilities
बस्ती। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने चिकित्सकीय सुविधाओं में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतरीन बनाने की हिदायत दी, जिससे आम जनमानस का विश्वास चिकित्सीय सेवाओं के प्रति बढ़े।
विज्ञापन

समीक्षा में उन्होंने पाया कि मंडल में अब 84 प्रकार की दवाएं सभी सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध कराई गई हैं। ई-संजीवनी कार्यक्रम चल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की क्रियाशीलता एवं संबंधित गतिविधियां संचालित कराई गई हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने संस्थागत प्रसव की स्थिति पर असंतोष जताया। कहा कि इस स्थिति में सभी चिकित्साधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सुधार लाएं तथा जीओ टैगिंग को तत्परता से कराए। उन्होंने विद्युत सुरक्षा, निर्माण कार्यों की भौतिक सत्यता, एंबुलेंस सेवा सहित सभी बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. रामानंद, जेडी एनके पांडेय, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम सहित मंडडीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी व चिकित्सा सेवाओं से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed