फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for organizing records

Basti News: अभिलेखों को व्यवस्थित कराने के निर्देश

Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for organizing records
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। एक्सईएन को अभिलेखों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कला अनुभाग, अधिष्ठान अनुभाग, कैशियर कक्ष, राजस्व अनुभाग एवं अन्य कार्यालय पंजिका का अवलोकन किया। यहां तैनात सभी 17 कर्मचारी मौजूद मिले। अवर अभियंता युसुफ अख्तर अंसारी की सेवा पुस्तिका माह 31 दिसंबर 2024 तक एवं चतुर्थ श्रेणी राम चरन की सेवा पुस्तिका माह दिसंबर 2024 अद्यतन पाई गई। सहायक अभियंता शेषनाथ सिंह, प्रधान सहायक श्रवण कुमार एवं रमेश की जीपीएफ पुस्तिका माह फरवरी 2024 तक ही सत्यापित मिली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कलवारी-रामपुर तटबंध के समीप ग्राम मईपुर, मदरहवां में कैंप कार्यालय बनाया जा रहा है ताकि वहां कटान निरोधक कार्य पर पजर रखी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed