फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for action on BEO and teacher

बस्ती: शिक्षण व्यवस्था में कमी मिलने पर बीईओ व शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 15 Feb 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action on BEO and teacher
डीएम प्रियंका निरंजन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुदरहा का किया निरीक्षण।
डीएम के निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी विद्यालय कुदरहा की छात्राएं नहीं बता पाईं गणित के उत्तर
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुदरहा पहुंचीं डीएम प्रियंका रंजन ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था ठीक ना पाए जाने पर बीईओ छनमन प्रसाद गौड़ और गणित की शिक्षिका वत्सला श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश बीएसए को दिया है।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पहुंचीं डीएम ने कक्षा सात में रेखा गणित व बीज गणित के प्रश्न छात्राओं से पूछे। लेकिन छात्राएं किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाईं। गणित की शिक्षिका ने बताया कि वह शाम को भी छात्राओं को पढ़ाती हैं। विद्यालय में पठन-पाठन की समय सारिणी न बनाए जाने और अध्यापकों द्वारा नियमित कक्षाओं में पढ़ाई न कराए जाने पर डीएम ने असंतोष जताया। उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को फटकार लगाते हुए कहा कि बगल में कार्यालय होने के बाद भी वे कस्बूरबा विद्यालय में पठन-पाठन की निगरानी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को दोनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कार्यों पर डीएम ने संतोष जताया। मौके पर प्रमुख अनिल दुबे, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed