फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inspector transferred from district will be relieved soon

जल्द रिलीव होंगे जनपद से स्थानांतरित इंस्पेक्टर

Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspector transferred from district will be relieved soon
जल्द रिलीव होंगे जनपद से स्थानांतरित इंस्पेक्टर
विज्ञापन

आईजी स्तर से रेज के 32 इंस्पेक्टरों का हुआ है तबादला
जनपद के आठ इंस्पेक्टर तबादला सूची में शामिल
बस्ती। समय अवधि पूरा करने की वजह से गैर जनपद अथवा गैर जोन स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टर जल्द रिलीव किए जाएंगे। दो माह पहले ही इन सभी का स्थानांतरण हो चुका है। थाने पर प्रभार देख रहे ऐसे पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन में बुला लिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि नियमानुसार स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शीघ्र रिलीव किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तत्कालीन आईजी रेंज अनिल कुमार राय ने बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के 32 इंस्पेक्टरों का तबादला एक जिले से दूसरे जिले में बस्ती रेंज के भीतर ही किया था। इनमें बस्ती जिले से आठ निरीक्षक इस तबादले के दायरे में थे। स्थानांतरित निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को रिपोर्ट भेजने का फरमान जारी किया था, मगर त्योहारों के कारण कुछ को छोड़कर ज्यादातर निरीक्षक अपने पद पर बने हुए हैं। अब उन्हें कार्यमुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी वजह से जिन निरीक्षकों के पास थाने का प्रभार था, उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें एसएचओ हर्रैया बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, एसएचओ रुधौली संजय मिश्र, स्वॉट प्रभारी विकास यादव के अलावा इंस्पेक्टर मोतीलाल यादव, संतोष कुमार यादव, जितेंद्र यादव, राजेश कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार यादव को सिद्धार्थनगर जिले में भेजा गया है। तबादला सूची में सिद्धार्थनगर से इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, राम दरस, विनोद कुमार, कृष्णदेव सिंह, रामआशीष यादव, रविंद्र कुमार सिंह को संतकबीरनगर, इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश गौतम, दिनेश चंद्र, राधेश्याम राय, राजेंद्र बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह यादव, महावीर यादव, विनोद कुमार मिश्रा को बस्ती स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर से इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार गौतम, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार यादव, डॉ. शालिनी सिंह, गौरव सिंह को सिद्धार्थनगर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, श्रीप्रकाश यादव, शशिभूषण पांडेय, देवेंद्र कुमार मिश्रा व उमाशंकर यादव को बस्ती भेजा गया है। इनमें कई दूसरे जनपद पहुंचकर थाने की कमान संभाल चुके हैं, मगर बस्ती जनपद के इंस्पेक्टर अब तक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed