{"_id":"652d905571978a62510f48e8","slug":"inspector-registered-a-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5816-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कानफोड़ू डीजे बजाने पर दरोगा ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कानफोड़ू डीजे बजाने पर दरोगा ने दर्ज कराया केस
Tue, 17 Oct 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। प्रतिबंध के बावजूद दुर्गा पंडालो में कानफोड़ू डीजे बजाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को कलवारी बाजार में तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोपी संचालक पर दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
तहरीर में उप निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव ने लिखा है कि वह कलवारी चौराहे पर मौजूद थे, उसी समय चौकी प्रभारी गायघाट सुनील कुमार गौड़ आ गए। अचानक कलवारी बाजार से तेज आवाज में डीजे बजने की आवाज सुनाई दी। दोनों लोगाें ने मौके पर पहुंच कर देखा तो बाजार में खाली स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई है। वहीं पर डीजे तेज आवाज में बजने के कारण प्रदूषण के साथ-साथ मानव जीवन पर भी असर डाल रहा था। मौजूद संचालक मनीष निवासी भोयर थाना कलवारी से तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति पत्र मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। संवाद