{"_id":"64e108268a21b86c4009316b","slug":"inspection-in-land-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3022-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोशाला के बगल की जमीन चारागाह के रूप में होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोशाला के बगल की जमीन चारागाह के रूप में होगी दर्ज
Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
रुधौली में स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम प्रियंका निरंजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में स्थित कान्हा गौशाला का शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला के बगल खाली पड़ी जमीन को चारागाह के रुप में दर्ज कर नगर पंचातय को सुपुर्द करने का निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया। डीएम ने गोशाला का निरीक्षण कर कमरों की टूटी फर्श सही कराने का निर्देश दिया।
तैनात कर्मियों ने बताया कि पशु आहार उपलब्ध है, लेकिन खली नहीं है। डीएम ने निर्देश दिया कि मवेशियों को खली, गुड़ व हरा चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें। पशु चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार गुप्ता को रोज 12 से तीन बजे तक गोशाला पर रहने का निर्देश दिया। कुल 109 मवेशी मौके पर मिले, जिनकी सेवा में आठ कर्मी तैनात किए गए हैं।
इस मौके पर एसडीएम गिरीश कुमार झा, लेखपाल पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।