{"_id":"5f89e8238ebc3e9bbe71342c","slug":"inpection-in-school-basti-news-gkp3697005131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
बस्ती। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे सभी बोर्ड के विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक 19 अक्तूबर से खोलने की अनुमति मिल गई है। विद्यालयों की तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, जनता शिक्षा निकेतन स्कूल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय दो पालियों में चलेगा। प्रथम पाली कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थी सुबह 8:50 से 11:20 बजे तक तथा कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी द्वितीय पाली 12 से 2:50 बजे तक विद्यालय में पठन-पाठन के लिए आएंगे। बच्चों को बिना अभिभावकों की सहमति पत्र स्कूल मेें प्रवेश दिया जाएगा। सभी स्कूल कोरोना प्रोटोकॉल की गाइड लाइन को पूरी तरह से पालन करेंगे। बच्चों की सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक उपचार और कक्षा में बैठने की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाए किसी भी बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल वाहन को प्रतिदिन सैनिटाइज कराना होगा।