{"_id":"6ad299161ff0ae7f3a0e509b","slug":"innovation-will-enhance-teaching-two-day-workshop-begins-basti-news-c-207-1-bst1031-169630-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवाचार से निखरेगा शिक्षण, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवाचार से निखरेगा शिक्षण, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल
बस्ती। कक्षा शिक्षण को प्रभावी, रुचिकर और नवाचार आधारित बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दो दिवसीय नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में कक्षा शिक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के प्रयोग संबंधी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ डायट प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल ने किया। प्राचार्य ने कहा कि नवाचार और तकनीक के प्रभावी प्रयोग से कक्षा शिक्षण को अधिक सरल, रोचक और परिणामपरक बनाया जा सकता है। शिक्षकों को अपने सफल प्रयोग और बेहतर शिक्षण पद्धतियों को साझा करना चाहिए, ताकि उनका लाभ अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी मिल सके।
इससे पहले आयोजित आईसीटी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के करीब 45 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आईसीटी की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए टैबलेट का प्रभावी इस्तेमाल शिक्षण को सरल और रुचिकर बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पुरुष संवर्ग में बस्ती सदर के राजेश कुमार चौधरी ने प्रथम, सल्टौआ के रजनीश ने द्वितीय और बहादुरपुर के अमरेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला संवर्ग में जया सिंह प्रथम रहीं। निर्णायक मंडल में सरिता चौधरी, मो. इमरान खान और डॉ. गोविंद प्रसाद शामिल रहे। इस अवसर पर प्रवक्ता वर्षा पटेल, डॉ. रविनाथ, अलीउद्दीन, कल्याण पांडेय आदि उपस्थित रहे।