{"_id":"66a2c4d4dee4757b830b9f87","slug":"innocent-child-sleeping-on-bed-dies-due-to-snakebite-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121091-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिस्तर पर सो रहे मासूम की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिस्तर पर सो रहे मासूम की सर्पदंश से मौत
Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। ऊंजी मुस्तहकम गांव में बिस्तर पर सो रहे पांच वर्षीय मासूम को सांप ने डंस लिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ऊंजी मुस्तहकम निवासी शेषराम का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कमरे में बेड पर सो रहा था। सुबह करीब चार बजे एक सांप ने उसे डंस लिया। इकलौते चिराग के बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। संवाद