फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Innocent child goes missing while playing, dead body found in pit after three hours

Basti News: खेलते समय मासूम गायब, तीन घंटे बाद गड्ढे में मिला शव

Fri, 30 Aug 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Innocent child goes missing while playing, dead body found in pit after three hours
मां के साथ नहिहाल आया था मासूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। ननिहाल आए सात वर्षीय मासूम का शव लालगंज क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर पानी भरे गड्ढे में मिला। ननिहाल के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां उसके मृत होने की पुष्टि कर दी गई। परिवार के लोगों का कहना है कि खेलते समय पानी में वह डूब गया है।
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी त्रिलोकी विश्वकर्मा भोगीपुर महाविद्यालय के प्रबंधक के मकान में रहते हैं। उन्होंने बेटी पूजा की शादी गोरखपुर जिले के सहजनवां में की है। करीब एक माह पूर्व बेटी पूजा अपने तीन बेटों सुशांत (12), भोला (7) व डुग्गू (3) को साथ लेकर भोगीपुर आई हुई है। दोपहर बाद करीब तीन बजे भोला खेलने निकल गया।
विज्ञापन

काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो ननिहाल के लोग उसे खेत, गड्ढे व तालाब में खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो लालगंज पुलिस को सूचना दी। लालगंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने टीम के साथ देईसांड़ समेत आसपास के इलाके में काफी तलाश की। उसी दौरान उसके मकान से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में भोला अचेतावस्था में मिला। परिवार के लोग बनकटी पीएससी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed