{"_id":"6ab18413a8aaa8deef053a6a","slug":"initiative-to-secure-pensions-for-eligible-women-85-applications-accepted-basti-news-c-207-1-bst1006-167407-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पात्र महिलाओं को पेंशन दिलाने की पहल, 85 आवेदन हुए स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पात्र महिलाओं को पेंशन दिलाने की पहल, 85 आवेदन हुए स्वीकार
विज्ञापन
बस्ती। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में निराश्रित विधवा महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए सोमवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से मुफ्त पेंशन सहायता शिविर लगाया गया। नगर पंचायत कार्यालय स्थित अटल भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने किया। शिविर में 85 पात्र महिलाओं के पेंशन आवेदन स्वीकार किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। वंचित और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान सभासद विजय जायसवाल, संजय सोनकर, राकेश पांडेय, मोनू पांडेय, संजय पांडेय, शीतल गौड़, श्रुति कुमार अग्रहरि और आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।