फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Influence of cold on Samadhan Day

समाधान दिवस पर ठंड का असर

Wed, 17 Jan 2018 12:26 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Wed, 17 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Influence of cold on Samadhan Day
समाधान दिवस पर ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कड़ाके की ठंड का असर मंगलवार को बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर और रुधौली तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भी दिखा। कुल 164 फरियादी आए और इनमें से मात्र 23 को ही मौके पर न्याय मिला। सबसे कम फरियादी सदर तहसील में आए। जहां डीएम और एसपी सहित जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर मात्र 31 शिकायतें आईं और सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण हो पाया। यही हाल अन्य तहसीलों का भी रहा। 
विज्ञापन


रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक कड़ाके की ठंड में क्षेत्र के ग्राम कुसौना की सावित्री, प्रभावती, शुभावती, कड़ोरा के साथ गांव कर्मा से आई रेशमा, सोनमती, ज्ञानमती, सावित्री सहित अन्य गरीब महिलाएं यह आस लेकर आई थी, उन्हें कंबल मिलेगा। दोपहर बाद दो बजे तक इंतजार करने के बाद जब कंबल नहीं मिला तो महिलाएं कांपती हुई यह कहते हुए वापस घरों को चली गई कि गरीबों को पूछने वाला कोई नहीं है। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ठंड का असर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पड़ा। दोपहर दो बजे तक कुल 39 मामलें दर्ज किए गए। जिसमें से मात्र चार मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अवशेष को तारीख दे दी गई। हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक यहां पर सबसे अधिक 56 मामले आए जिनमें मौके पर नौ की ही निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बीच में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी आरके साहू सहित सीडीओ अरविंद    कुमार पांडेय भी आए, और कुछ समय तक उन लोंगो ने समस्याओं को सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed