फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   indipendence day celibretion

स्वतंत्रता दिवस : सुबह निकलेगी प्रभातफेरी, 8 बजे होगा ध्वजारोहण

Mon, 14 Aug 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
indipendence day celibretion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से कार्यक्रम का चार्ट जारी कर दिया गया है। मंगलवार को सुबह 6 से 7 बजे तक स्कूली बच्चों एवं देश प्रेमियों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद 8 बजे सभी स्कूलों, सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक मलिन बस्तियों की सफाई कराई जाएगी। सुबह 6 से 9 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिता, दिन में 11.30 से अपराह्न 1 बजे तक समस्त शिक्षण संस्थाओं में वाद-विवाद, निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 10 से 11.30 बजे तक जिला कारागार में कैदियों द्वारा पौधरोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 11.30 से 12.30 बजे तक बाल संप्रेक्षण गृह (पचपेड़िया) और महिला वार्ड में निरुद्ध महिलाओं के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। दिन में 1 बजे से जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में मरीजों में फल आदि का वितरण किया जाएगा। दिन में दो से 3.30 बजे तक ओपेन पेंटिंग प्रतियोगिता 4 बजे से कुष्ठरोगियों के निवास स्थान की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहीद स्मारक स्थलों पर झंडारोहण किया जाएगा। 2 बजे से अमोढ़ा एवं छावनी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण होगा। दिन में दो बजे से सामूहिक मार्च पास्ट एवं झांकियां, स्टेडियम से जीआईसी तक शाम 5 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed