फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Indecency with the police, 18 people sued

पुलिस से अभद्रता, 18 लोगों पर मुकदमा

Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the police, 18 people sued
पुलिस से अभद्रता, 18 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

- कोतवाली के मालीटोला में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
बस्ती। शहर कोतवाली के मालीटोला गांधीनगर में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी गांधीनगर मनीष कुमार जायसवाल की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सीएलए आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की धरपकड़ का प्रयास जारी है।
चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि दो सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे माली टोला गांधीनगर में विवाद की सूचना मिली। तत्काल आरक्षी संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दे रहे थे। विवाद बढ़ता देख उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी और थोड़ी देर में भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि जब पुलिस टीम ने विवाद कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो अभद्रता करने लगे। अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह पुलिस ने विवाद को शांत कराया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर हनुमान सोनकर, बबलू सोनकर, दीपक सोनकर, पुदीना उर्फ अज्ञात, चंद्रभान सोनकर, राज, पंकज, पिंटू सोनकर, सुरेंद्र व आदि निवासी गण माली टोला खटिकहिया थाना कोतवाली, सादिक उर्फ नोड्डी निवासी बलवाडाडी, सादाब उर्फ सद्दू, नौशाद, रुस्तम, मो. सोनू, दिलशाद, सरफराज निवासी रहमतगंज, मो. मारुफ निवासी माली टोला और गुलाम हुसैन निवासी रहमतगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिंटू सोनकर, पंकज, मो. मारूफ, रुस्तम, दिलशाद अली, सरफराज, गुलाम हुसैन, सादिक उर्फ नोडी व मो. सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

---
तीस लोगों पर दर्ज हुई है क्रॉस एफआईआर
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में क्रॉस एफआईआर भी दर्ज की है। एक पक्ष के बकरीदन पत्नी अब्दुल कलाम निवासी मालीटोला का आरोप है कि उनके बेटे मुश्ताक व भोलू को विपक्षी चंद्रभान, हनुमान, बबलू, दीपक, लक्ष्मण, सूरज व सत्तन ने अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर मारापीटा। घर से बाहर निकालकर भी मारपीट कर धमकाया। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक निवासी मालीटोला का आरोप है कि रहमतगंज निवासी नौसाद, सद्दू, सैफ, सादिक उर्फ नोडी व 20-25 अन्य अज्ञात ने एकराय होकर मोबाइल से बात करते वक्त घर में घुसकर मारापीटा। अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहते हुए जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed