फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   increasing traffic jam in the city

बस्ती: ऑटो, ई-रिक्शों पर नहीं है लगाम, नगर में बढ़ रहा जाम

Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
increasing traffic jam in the city
कटरा पानी टंकी के पास लगा जाम।
रूट निर्धारण न होने से दिनभर प्रमुख चौराहों पर बीच सड़क पर सवारी भरते हैं चालक
विज्ञापन

नगरवासियों को आने-जाने में होती है दिक्कत, नगर पालिका प्रशासन की ओर से नहीं है कोई इंतजाम
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका की ओर से शहर में रूट निर्धारण न होने से ऑटो, ई-रिक्शा सड़क में कहीं वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इससे जाम लग जाता है। प्रमुख चौक, चौराहों पर बीच सड़क सवारी भरते हुए देखा जा सकता है। जिले में 1,700 ऑटो और 763 ई-रिक्शा सब सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत हैं।
शहर में भीड़ और जाम से बचाव का नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। पटरियों पर अवैध कब्जा और बिना रूट के दिनभर फर्राटा भरते ऑटो, ई-रिक्शा जाम की प्रमुख वजह हैं। दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह सवारियां लेकर जिला मुख्यालय आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा दिनभर शहर में सवारियां ढोते हैं। इससे सड़कों पर भीड़ बढ़ने के साथ लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शहर के बभनगांवा निवासी पीके श्रीवास्तव बताते हैं कि जाम देखकर चालक मोहल्ले की गलियों से ही ऑटो, ई-रिक्शा लेकर निकल लेते हैं। इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगता है जाम
- कटरा चुंगी से फव्वारा चौराहा, कंपनी बाग तक
- गांधीनगर स्टेट बैंक से हनुमान मंदिर तक
- मालवीय रोड पर रौता चौराहा
- रोडवेज के नेहरु प्रतिमा से बस स्टेशन तक
- कोतवाली से जिला अस्पताल गेट तक
- पुरानी बस्ती के रेलवे क्रॉसिंग
- सदर तहसील से स्टेडियम तक
--------------------------
- शहर में चल रहे ऑटो, ई-रिक्शा के रूट निर्धारण पर कवायद की जा रही है। रूट निर्धारण के लिए पुलिस और परिवहन विभाग से मदद ली जा रही है। शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए रूटवार ऑटो, ई-रिक्शा का संचालन कराया जाएगा। दुर्गेश्वरमणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed