{"_id":"62c879ff32ae19696f742a80","slug":"increase-alertness-police-met-people-basti-news-gkp4430623182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता बढ़ी, गांव-गांव गश्त कर रही पुलिस
नगर व गौर पुलिस ने लोगों से की बातचीत, कल मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/गौर ( बस्ती)। रविवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। जिले के सभी थानाक्षेत्रों में धर्म गुरुओं व अन्य लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन- प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में आगाह कर रही है। सबसे ज्यादा जोर कुर्बानी के स्थान और उसके ठोस अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में गौर थाने की पुलिस अल्पसंख्यक बहुल गांव में पहुंच कर कुर्बानी देने वाले लोगों के साथ बैठक कर शांति ढंग से पूर्व की तरह त्योहार मनाने की अपील कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि बकरीद का त्योहार के दिन नमाज पढ़ने व कुर्बानी को लेकर पुलिस लगातार लोगों से संवाद स्थापित कर रही है। त्योहार के दिन शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए गए। थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल गांव करनपुर में शुक्रवार को पहुंच कर पुलिस टीम ने कई मस्जिदों का जायजा लिया। निर्देश दिया गया कि कोई नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी की इजाजत होगी। त्योहार के दिन अफवाह फैलाने व अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
उधर, नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कई गांवों में जाकर दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों को इकट्ठा कर बैठक की। क्षेत्र के ग्राम बक्सर, कोठवाभरतपुर, भौंसिंहपुर, पिपरा गौतम व तिलकपुर समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इकट्ठा कर धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों से पुलिस ने शांति बनाये रखने की अपील की। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए बकरीद पर की जाने वाली कुर्बानी के बारे में बताया। आगाह किया कि प्रतिबंधित पशुओं एवं जानवरों की कुर्बानी न की जाय। ऐसा करने की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं व सभी बंधुओं को आश्वासन दिया कि बकरीद पर प्रशासन की तरफ से पर्याप्त साफ-सफाई, विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।