{"_id":"68bf32e8f62fdcbcad041152","slug":"inauguration-of-freedom-fighter-sarju-bhagat-memorial-gate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143461-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत स्मृति द्वार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत स्मृति द्वार का लोकार्पण
Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की स्मृति में नगर पंचायत में स्वागत द्वार बनाया गया है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने लोकार्पण किया। कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में सरजू भगत निषाद का योगदान सदैव याद किया जाएगा। महात्मा गांधी जी के साथ अनेक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी करने वाले सरजू भगत निषाद जी एक लोकप्रिय राजनेता भी थे। तीन दशकों तक नगर खास ग्राम सभा के निर्विरोध प्रधान रहे सरयू भगत निषाद नगर के प्रथम शिल्पी माने जाते हैं। सन् 1962 में सरयू निषाद के नेतृत्व में नगर को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिला था। नगर में जनता इंटर कॉलेज और बहादुरपुर ब्लॉक की स्थापना उनकी उपलब्धियों में शुमार है।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि निषाद समाज से जुड़े सरजू भगत के नाम पर प्रवेश द्वार का निर्माण उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है। ईओ सृष्टि सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहेगा। सरजू भगत निषाद के वंशज राम विवेक निषाद सहित उनके जन्म स्थान फुलवरिया निषाद से आए नागरिकों ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सभासद सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव राम सजन यादव, राम मिलन निषाद, हरिद्वार निषाद, केशव प्रसाद निषाद, घनश्याम निषाद, प्रदीप निषाद, भगवान दीन निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।