फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In council schools from December

Basti News: परिषदीय स्कूलों में दिसंबर से ऑनलाइन होगी हाजिरी

Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
In council schools from December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षकों व कार्मिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। पहले चरण में 20 नवंबर से यह व्यवस्था सूबे के सात जिलों में लागू किया जा रहा है। दिसंबर माह से जिले के परिषदीय स्कूलों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
जिले में 2206 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें नगर क्षेत्र सहित 15 ब्लाॅकों के 1726 परिषदीय स्कूलों के 3267 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। टैबलेट का प्रयोग शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति के साथ छात्र-छात्राओं के डाटा फीडिंग, एमडीएम, शैक्षिक गुणवत्ता भी फीड किया जाएगा। स्कूलों के 12 रजिस्टर को डिजिटल रूप में प्रयोग में लाएं जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय आनंद किरण ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में शिक्षकों व कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रयोग में लाए जा रहे कई रजिस्टर डिजिटल रूप में प्रयोग किए जाएंगे। नई व्यवस्था में शिक्षकों को दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज करनी होगी। स्कूल खुलने व स्कूल बंद होने पर इसमें समय सीमा भी निर्धारित की गई है। गर्मी के मौसम में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:45 से आठ बजे तक स्कूल बंद होने के समय दो से 2:30 बजे तक। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:45 से नौ बजे तक स्कूल बंद होने पर 3:15 से 3:30 बजे तक निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

कोट
ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने पर शिक्षकों की लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा। शिक्षण गुणवत्ता बेहतर होगी। जिन स्कूलों को टैबलेट मिलना है, उनकी सूची तैयार हो चुकी है। समय से पहले टैबलेट वितरण कर दिया जाएगा।
बीएसए अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed