{"_id":"66927c95b49ac63b870a037a","slug":"in-basti-s-mohit-abduction-case-sp-warned-of-agitation-if-arrest-is-not-made-within-12-hours-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोहित के अपहरण पर भड़के सपाई, 12 घंटे के भीतर नहीं हुई गिरफ्तारी; तो पार्टी उठाएगी ये ब़ड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोहित के अपहरण पर भड़के सपाई, 12 घंटे के भीतर नहीं हुई गिरफ्तारी; तो पार्टी उठाएगी ये ब़ड़ा कदम
Sat, 13 Jul 2024 06:40 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:40 PM IST
सार
सपा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मोहित को सकुशल खोज कर मुख्य आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी जन आंदोलन को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। शनिवार को जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक ने इस मामले में डीएम व एसपी से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने आए सपा के पदाधिकारी व विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहित यादव के अपहरण मामले को लेकर समाजवादी पार्टी में रोष व्याप्त है। सपा के जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृ़त्व में सपाइयों ने शनिवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
चेतावनी दी है कि मोहित को सकुशल खोज कर मुख्य आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी जन आंदोलन को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी मोहित यादव पुत्र मुकेश यादव पिकौरा दत्तूराय निवासी अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करता है। अविनाश ने तहरीर देकर कहा है कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उनके मकान से बुलाकर मोहित का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के चंगेरवा निवासी छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों पर अपहरण का केस मामला दर्ज कर पुलिस मोहित की तलाश कर रही है।
विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। ज्ञापन देने वालों में सपा विधायक कविंद्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, जावेद पिंडारी, अरविंद सोनकर, ज्ञानचंद चौधरी, कक्कू शुक्ला, मधुबन यादव, यूनुस आलम आदि शामिल रहे।