फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Imran Pratapgarhi in Congress Jansabha

सपा ने मुसलमानों को किया गुमराह: इमरान प्रतापगढ़ी

Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Imran Pratapgarhi in Congress Jansabha
सपा ने मुसलमानों को किया गुमराह : इमरान प्रतापगढ़ी
विज्ञापन

मानिकचंद/बस्ती। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सपा ने मुसलमानों को गुमराह किया है। वहीं, भाजपा एक-एक सरकारी कंपनियों को बेच रही है। यही विकास है क्या?

इमराम प्रतापगढ़ी शनिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के जमदाशाही में प्रत्याशी बसंत चौधरी के पक्ष में जमदाशाही में जनसभा कर रहे थे। कहा कि सपा ने मुसलमानों का वोट लेकर सिर्फ और गुमराह किया है किसी भी मुसलमान के मान सम्मान में खड़ा नहीं हैं। कहा कि भाजपा ने प्रदेश व देश के एक एक सरकारी कंपनियों को बेचकर देश के पुंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। देश का जहां विकास होना चाहिए, वहीं देश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। कहा कि बसपा के शासन में वाल्टरगंज की चीनी मिल बंद हो गई थी। तब से आज तक चीनी मिल सड़ गल रहीं हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो अगले पांच सालों तक आपके बच्चे, युवा वेरोजगार नहीं रहेंगे। अपनी शेरो शायरी के माध्यम से लोगों को तालिया बजाने को विवश कर दिया। उन्हें, सुनने के लिए गांव देहात के दर्जनों गांवों की महिलाएं, युवतिया, बुजुर्ग व युवाओं की काफी भीड़ लगी रहीं। कांग्रेस राम अनुज पांडेय, पूर्व विधायक अनूप पांडेय, जयकरन वर्मा, अब्दुल जब्बार, विनय शुक्ला, अनिरुद्ध त्रिपाठी व बसंत चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मरगूब अहमद कल्लू, अबू हरेरा, अंकुर वर्मा, अतीउल्लाह सिद्दीकी, राहुल चौधरी, राजेश सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, धर्मराज यादव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार गौतम सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed