फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Important role of voting in democracy: Prof. Sunita

लोकतंत्र में मतदान की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. सुनीता

Wed, 29 Mar 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Important role of voting in democracy: Prof. Sunita
महिला महाविद्यालय में एनएसएस के विद्यार्थियों को संबोधित करतीं प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी।
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस का विशेष शिविर लगा। प्रथम पाली में सुबह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 61 छात्राओं का ब्लड ग्रुप जांचा गया तो 53 छात्राओं की सेहत की जांच हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र में मतदान की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि लोकतंत्र में मतदान की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि स्वयं मतदान करें और सबको मतदान करने के लिए प्रेरित करें। समाज के विकास के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। एनएसएस की स्वयं सेविकाएं अपने आसपास के 10-10 परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पांडेय ने अतिथि का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर निशु, निशा, पूर्णिमा चौधरी, सरिता प्रजापति, शिवांगी सिंह, पल्लवी पाठक, गुलनाज, शमीम बानो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed