फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ima

आईएमए ने मनाया विरोध दिवस

Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
ima
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय कार्य समिति के आह्वान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव व सचिव डॉ. नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीएम को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को दिया।

कोरोना योद्धाओं की रक्षा करो के नारे के साथ आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने डॉक्टरों व कर्मियों पर हमला रोकने की मांग रखी। हमलों के विरोध मे श्वेत पत्र भी जारी किया। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराए जाने, केंद्रीय अस्पताल एवं केयर प्रोफेशनल्स अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल कराए जाने, प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक में वृद्धि किए जाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने एवं दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाने प्रावधान की मांग की गई है। इस दौरान आईएमए ने सेवा के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले 724 कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed