{"_id":"62756cfc7abafd5ee32a03f8","slug":"illigation-of-dawry-case-basti-news-gkp4359462173","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्षिप्त खबरें-5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्षिप्त खबरें-5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक व नकदी की मांग पर उत्पीड़न का आरोप
बस्ती। महिला थाना में तहरीर देकर सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर बाबू निवासी मिथिलेश पत्नी दिनेश कुमार ने आरोप लगाया है कि ससुराल में कम दहेज लाने की बात को लेकर ताना मारा गया। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति, ससुर अशोक कुमार, सास शंकुतला देवी समेत सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रेप का केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि गांव के रहने वाले दो युवकों ने चौदह अगस्त 2021 को घर में घुसकर उनके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए परिजनों को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
उधार का पैसा मांगने पर जानलेवा हमला
बस्ती। परशुरामपुर के शंकरपुर निवासी वेदप्रकाश शुक्ल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उधार दिया पैसा घर पर मांगने गए तो इसी थाने के नागपुर निवासी राजेश मौर्या ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने राजेश व अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--
दोस्त के घर पर मारपीट कर धमकाया
बस्ती। लालगंज थाने के रखौना निवासी विकलेस ने कलवारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अमिलहा में अपने दोस्त के घर शादी समारोह में आया था। गांव के विरेन्द्र, अरविन्द, जोगेन्दर व रामदेव ने उनके दोस्त विनय व उसके भाई राजकुमार को अपशब्द कहा। बीच-बचाव करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बच्चों के विवाद पर मारपीट
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र पर तहरीर देकर वाल्टरगंज थाने के भादीपुर निवासी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर मुंडेरवा के देवरिया माफी में इसी गांव के विजय कुमार, अरविंद कुमार, सुमन व कुसुम ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मारपीट कर दी जानमाल की धमकी
बस्ती। कोतवाली के कटरा बाईपास हरिजन टोला निवासी अंकित का आरोप है कि डमरूआ फ्लाईओवर के पास बिना कारण के मोहल्ले के अरुण व आदर्श ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुरानी बस्ती के बड़ेरिया बुजुर्ग निवासी राजेंद्र का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।