फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegale salvant case registerd

जांच में अवैध मिला पकड़ा गया साल्वेंट, मुकदमा

Wed, 25 May 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Illegale salvant case registerd
जांच में अवैध मिला पकड़ा गया साल्वेंट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। जिले की छावनी पुलिस व एसओजी की टीम के 22 मई को पकड़े गए 11 हजार लीटर साल्वेंट की जांच पूरी हो गई। यह साल्वेंट अवैध रूप से कानपुर से कुशीनगर जा रहा था। इस मामले में डीएम की संस्तुति पर छावनी पुलिस ने दोनों कंपनियों के प्रोपराइटर, चालक खलासी व टैंकर स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है बरामद पाउडर का नमूना औषधि निरीक्षक के माध्यम से जांच के लिए भेजा जाए। बरामद साल्वेंट को निकट के पेट्रोल पंप बढ़की को सुपुर्दगी में दिया गया है।

जिले की छावनी पुलिस व एसओजी की टीम 22 मई को टैंकर में रखकर करीब 11 हजार लीटर साल्वेंट कानपुर के बजरंग पेट्रो केमिकल्स से कुशीनगर के मेसर्स अरोड़ा ट्रेडर्स कुशीनगर जा रहा था। टोल प्लाजा के निकट पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में जब पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी, तो मामले की जांच के लिए डीएसओ सत्यवीर सिंह व आयकर विभाग को सूचित किया। तीन की जांच के बाद पाया गया कि बरामद साल्वेंट अवैधानिक रूप से टैंकर में भर कर ले जाया जा रहा था। जांच टीम सामने मेसर्स अरोड़ा ट्रेडर्स की ओर से कोई वैध अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच टीम का कहना है कि तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया है। आरोप है कि यह पूरी टीम माफिया की तरह साल्वेंट के अवैध धंधे में लिप्त है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार व डीएम के निर्देश पर छावनी थाने में मेसर्स अरोड़ा ट्रेडर्स के स्वामी राजू अरोड़ा, मेसर्स बजरंग पेट्रो केमिकल प्राइवेट लिमिटेड ग्राम उमरान रनिया इंडस्ट्रियल एरिया कानपुर देहात के प्रोपराइटर, वाहन चालक अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम कुड़वा उर्फ दिलीपनगर पंडित टोला कुशीनगर, सहायक शिवलाल कन्नौजिया निवासी मोतीपाकड़ श्रीकान्त, थाना हाटा कुशीनगर, वाहन स्वामी उमेश सिंह मोतीपाकड़ श्रीकांत थाना हाटा कुशीनगर एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed