फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegal vehicles will be curbed, rules will be followed

Basti News: डग्गामार वाहनों पर लगाएंगे अंकुश, नियमों का होगा पालन

Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles will be curbed, rules will be followed
बस्ती। नवागत आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने यहां कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि डग्गामार वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। सड़क पर चलने वाले वाहनों से नियमों का पालन कराया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य इसके पहले मंडल सिद्धार्थनगर जिले में एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात रहे। शासन से प्रोन्नति मिलने के बाद उन्हें इसी मंडल में एआरटीओ प्रवर्तन बना दिया गया है। इसके पूर्व यहां तैनात एआरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल का स्थानांतरण मिर्जापुर के लिए कर दिया है। जबकि बस्ती में एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह को प्रोन्नति के बाद आरटीओ प्रवर्तन बरेली बनाया गया है। जबकि सीतापुर से माला वाजपेयी को एआरटीओ बस्ती के पद पर भेजा गया है। नए आरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्रदूषण आदि की नियमित जांच की जाएगी। इसके अलावा बकाया टैक्स वसूली पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed